ICC Cricket World Cup 2019 – IND Vs PAK Match Sachin Said That This Strategy Should Be Adopted Against Aamir

कल यानि 16 जून 2019 को भारत और पाकिस्तान के बीच इस आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का पहला मैच खेला जाना है। टीम इंडिया ने इस आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में एक अभी मैच नहीं हरा है जबकि पाकिस्तान अबतक इस आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019में खेले गए चार मैचों में से दो मैच हार चुकी है। जबकि पाकिस्तान का एक मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। इंडिया और पाकिस्तान के बीच इंग्लैंड के मैनचेस्टर क्रिकेट ग्राउंड पर यह मैच खेला जाना है। इन दोनों के बीच जब भी कोई मैच होता है तो इंडिया और पाकिस्तान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नजर इस मैच पर रहती है। इस मैच को लेकर महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया को मोहम्मद आमिर से बचके रहने की सलाह दी है। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया है की टीम इंडिया को मोहम्मद आमिर के खिलाफ एक बेहतर रणनीति के साथ उतरना चाहिए।

मोहम्मद आमिर के खिलाफ आक्रामक शैली में करें बल्लेबाजी

इतना ही नहीं सचिन ने कहा है की भारतीय बल्लेबाजों को मोहम्मद आमिर के खिलाफ आक्रामक शैली में बल्लेबाजी करनी होगी। तभी यह इस खतरनाक गेंदबाज की गेंदों को खेल सकते है। वैसे आमिर इस आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 (ICC Cricket World Cup 2019) में काफी शानदार फॉर्म में चल रहे है। आमिर ने अपने अंतिम मैच में ऑस्ट्रलिया के खिलाफ 5 बल्लेबाजों का शिकार किया था। इस ICC Cricket World Cup 2019 में सबसे अधिक विकेट मोहम्मद आमिर के नाम ही है। उन्होंने अबतक इस ICC Cricket World Cup 2019 में कुल 10 विकेट अपने नाम कर लिए है। जिसके साथ वह सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में प्रथम स्थान पर विराजमान है। सचिन ने आमिर के खिलाड़ आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए इसलिए कहा है क्योंकि आमिर एक टॉप क्लास गेंदबाज है यदि कोई बल्लेबाज उनके खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी नहीं करता है तो आमिर उस स्थिति में बल्लेबाज पर हावी हो जाते है।

टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी

इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच रद्द हुए इस ICC Cricket World Cup 2019 के मैच के बाद टीम इंडिया के महान बल्लेबाज ने यह कहा है की टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। पाकिस्तान की टीम इस आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 (ICC Cricket World Cup 2019) में भरपूर कोशिश करेगी की इन दोनों खिलाडियों को जल्द से जल्द से आउट कर दिया जाए। क्योंकि अगर यह दोनों खिलाड़ी अधिक समय तक क्रीज़ पर टिक जाते है तो वह अपने दम पर टीम इंडिया को मैच जीता सकते है।

टीम इंडिया के बोलिंग और बैटिंग दोनों विभागों को रहना होगा आक्रामक

साथ ही सचिन ने कहा की यदि वह पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में खेलते तो वह कभी भी नकरात्मक बल्लेबाजी नहीं करते है। और नहीं ही वह अधिक डॉट गेंद खेलते। बल्कि उनकी कोशिश रहती की अधिक से अधिक स्ट्राइक को बदलते रहे। साथ ही मैच में कभी भी मौका मिले तो भारतीय बल्लेबाजों को शॉर्ट जरूर खेलने चाहिए। क्योंकि इतनी दवाब भरे मैच में मैदान पर जाते ही सकारात्मक रहते हुए डिफेंड करने बहुत जरूरत होती है। साथ ही सचिन ने कहा है की टीम इंडिया के बोलिंग और बैटिंग दोनों विभागों को आक्रामक रहने की जरूरत है। क्योंकि किसी ही मैच में खिलाड़ी की शरीरिक भाषा का काफी अधिक रोल होता है। यदि कोई खिलाड़ी आत्मविश्वास के साथ डिफेंड करता है तो वह खिलाड़ी गेंदबाज पर आसानी से नियंत्रण पा सकता है।

ICC Cricket World Cup 2019 – Today Will Be Played Two Matches, First Sri Lanka Vs Australia Second Africa Vs Afghanistan


आज ICC Cricket World Cup 2019 में दो मैच खेले जाएंगे। पहले मैच में पूर्व विश्वविजेता टीम ऑस्ट्रेलिया के सामने 1996 वर्ल्ड कप चैंपियन श्रीलंका की टीम खेलते हुए नजर आने वाली है। तथा दूसरे मैच में आपको साउथ अफ्रीका के सामने टीम अफगानिस्तान खेलती हुई नजर आएगी। ऐसे टीम साउथ अफ्रीका का यह वर्ल्ड कप अबतक कुछ खास नहीं रहा है। क्योंकि टीम अभी तक एक भी मैच जीत पाने में असफल रही है। अपने पहले मैच में टीम साउथ अफ्रीका को मेजबान इंग्लैंड ने हरा दिया था। जबकि दूसरे मैच में पाकिस्तान ने हराया था। तीसरे मैच में प्रोटियाज यानी साउथ अफ्रीका को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। देखने होगा की साउथ अफ्रीका इस ICC Cricket World Cup 2019 में अपना खाता खोल पाती है या नहीं। साउथ अफ्रीका को अब तक इस ICC Cricket World Cup 2019 में एक अंक हासिल हुआ है।

ऑस्ट्रेलिया ने अपने पिछले मैच में पाकिस्तान को दी थी 41 रनों से मात

इस ICC Cricket World Cup 2019 के पिछले मुकाबले में चैम्पियन टीम ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रनों से हरा दिया था। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच इंग्लैंड के कॉउंटी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था। जिसमे टीम पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। परन्तु टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला टीम के पक्ष में नहीं जा सका। क्योंकि टीम ऑस्ट्रेलिया ने शानदार बल्लेबाजी की थी। टीम ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे अधिक रन टीम के घातक बल्लेबाज यानी वार्नर ने अपने ही अंदाज में शतकीय पारी खेली थी। जिसके बदौलत टीम ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के सामने 302 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया था। जिसके जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। अंत में टीम अपने पुरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई थी। पाकिस्तान की पूरी टीम 45.4 ओवरों में मात्र 266 रन ही बना पाई थी। जिसके कारण टीम ICC Cricket World Cup 2019 के इस मैच 41 रनों से गंवाना पड़ा था।

श्रीलंका इस ICC Cricket World Cup 2019 मे एक ही मैच जीत पाई है

इस ICC Cricket World Cup 2019 में श्रीलंका को अपना पिछला मैच टीम बांग्लादेश के खिलाफ खेलना था। परन्तु बारिश के चलते इन दोनों टीमों के बीच यह मैच नहीं हो पाया था। श्रीलंका ने अब तक इस ICC Cricket World Cup 2019 में चार मैच खेलें है। जिसमे टीम केवल एक ही मैच को अपने नाम कर सकी है। टीम ने उस मैच में अफगानिस्तान को हरा दिया था। जबकि टीम अपना एक मैच न्यूजीलैंड से हार गई थी। इसके अलावा, श्रीलंका के दो मैच बारिश की भेंट चढ़ गए थे। टीम अभी तक इस ICC Cricket World Cup 2019 में किसी भी मजबूत टीम से नहीं खेली है अगर न्यूजीलैंड की टीम को हटा दिया जाए तो। देखना होगा की क्या श्रीलंका मिचल स्टाक की रफ़्तार भरी गेंदों को संभाल पाती है या नहीं।

साउथ अफ्रीका को है इस ICC Cricket World Cup 2019 में अपनी पहली जीत का इंतज़ार

साउथ अफ्रीका अब तक इस प्रतियोगिता में एक भी मैच को नहीं जीत पाई है। टीम को अपने पहले ही मैच में टीम इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था। जानकी पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को उनके दूसरे मैच आसनी से हरा दिया था। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को तीसरे मैच में 6 विकेट से रौंदा था। इस मैच में टीम की तरफ से हिट मैन रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। तथा गेंदबाजों ने भी इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। अब तक साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी इस ICC Cricket World Cup 2019 में इतनी अच्छी नहीं रही है। साथ ही टीम के गेंदबाज भी अबतक लय में नहीं नजर आए है। क्या इस मैच में साउथ अफ्रीका इस ICC Cricket World Cup 2019 में अपना खाता खोल पाएगी। या फिर टीम को एक और हार का सामना करना पड़ेगा।

पिछले मैच मे न्यूजीलैंड से मिली थी अफगानिस्तान को हार

इस ICC Cricket World Cup 2019 में अपना पिछला मैच टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। जिसमे टीम को हार का सामना करना पड़ा था। क्योंकि अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने केवल 173 रनों का लक्ष्य रखा था। कीवी टीम ने इस लक्ष्य को मैच के 33वें ओवर में ही हासिल कर लिया था। केवल तीन विकेट के नुकसान पर ही टीम ने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। वैसे अभी तक इस ICC Cricket World Cup 2019 मे न्यूजीलैंड एक भी मैच नहीं हारी है। देखना होगा की क्या अफगानिस्तान न्यूजीलैंड के इस विजय रथ को रोक पाती है या नहीं।

ICC Cricket World Cup 2019 – India Vs Pakistan Match On 16th June, Know Which Player Said ‘Match It Or Die For Us’

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019–16 जून को IND Vs PAK मैच, जाने किस खिलाड़ी ने कहा ‘हमारे लिए यह मैच करो या मरो जैसा’

फादर्स डे के दिन होने वाले इंडिया और पाकिस्तान मैच में पाकिस्तान के लिए मैच जीतना बेहद जरूरी है। क्योंकि अगर पाकिस्तान यह मैच नहीं जीती तो उसका इस ICC Cricket World Cup 2019 में बने रहना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि पाकिस्तान ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में अबतक 4 मुकाबले खेलें है जिसमें उन्हें मात्र 1 ही मैच में जीत मिल पाई है। जबकि 2 मैचों में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है। जबकि एक मैच बारिश के चलते ड्रा रहा है। इस समय पाकिस्तान की टीम अंक तालिका में नंबर-8 पर है। जिसको वो बेहतर करना चाहेगी। इंडियन टीम इसICC Cricket World Cup 2019 में कमाल की फॉर्म में चल रही है। टीम इंडिया ने इस ICC Cricket World Cup 2019 में 3 मैच खेलें है जिसमें टीम इंडिया ने 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है। जबकि रक मैच बारिश के कारण ड्रा रहा है। टीम इंडिया और पास्कितान 16 जून को एक दूसरे के आमने सामने खेलते हुए नजर आने वाली है।

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 की अंक तालिका मे निचले पायदान पर है पाकिस्तान

इस हाई वोल्टेज मुकाबले के लिए टीम पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी इमाम उल हक़ ने इंडिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को अधिक दवाब वाला मैच बताया है। क्योंकि हाल ही में टीम पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद टीम के लिए सभी मुकाबले करो या मारो वाले मैच हो गए है। टीम ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हरा दिया था। जिसके बाद टीम पाकिस्तान अंक तालिका में नंबर-8 के पायदान पर फिसल गई है।

बारिश के चलते पाकिस्तान का आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 एक मैच हो चुका है रद्द

इसके अलावा, पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक़ का कहना है की हमारा एक मैच ख़राब मौसम और बारिश के चलते रद्द हो गया था। जबकि वह मैच हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण था। उस मैच के रद्द होने के बाद अब टीम पाकिस्तान के लिए हर मैच जीतना अनिवार्य हो गया है। जिसके बाद ही टीम पाकिस्तान इस ICC Cricket World Cup 2019 के सेमीफाइनल में पहुँच सकती है।

साथ ही पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान और इंडिया के बीच 16 जून को होने वाले मैच को लेकर यह कहा है की मेरे लिए इस मैच का हिस्सा होना सौभाग्य की बात है। इन दोनों टीम के बीच यह मैच इंगलैंड के मैनचैस्टर क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। जहाँ पर अधिक संख्या में पाकिस्तान समर्थक है। जिसको देखने हुए इमाम उल हक़ अति उत्साहि है। पाकिस्तान और इंडिया के बीच खेलें जाने वाले सभी मैच काफी खास रहते है। साथ ही उन्होंने अपने और अपनी टीम के लिए कहा की वह मजबूत पक्षों और उन्हें अधिक बेहतर करने के ऊपर अधिक ध्यान रहें है।

इस मैच पर क्या कहा विराट ने

टॉप क्लास प्लेयर और इंडियन टीम के कप्तान विराट कोहली का इस मैच को लेकर यह कहना है की इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी तैयार है तथा मैच में उनके द्वारा काफी शानदार प्रदर्शन दिखाई देगा। क्योंकि टीम के सभी खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में चल रहें है। जिसकी झलक पिछले दो मुकाबलों में देखने को मिल चुकी है। इंडिया और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप में खेले जाने वला मुकाबला हमेशा हाई वोल्टेज रहा है। साथ ही विराट कहा है की इस मैच का हिस्सा बनाना हमारे लिए बेहद गर्व की बात है।

हमारी टीम द्वारा इस मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखने को मिलेगा। क्योंकि हमें पता है की इतना दवाब भरे मैच में टीम को कैसे खेलना चाहिए। ताकि टीम मैच की किसी भी स्थिति में दवाब महसूस न करें। विराट ने कहा की हम अपनी सभी रणनीति को पाकिस्तान के साथ खेले जाने वाले मैच में अमल करेंगे।

ICC Cricket World Cup 2019: India’s match against New Zealand today, will India take revenge for the practice match defeat

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 : भारत का आज न्यूजीलैंड से मुक़ाबला, क्या इंडिया ले पाएगी अभ्यास मैच की हार का बदला

आज भारत अपना इस आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का तीसरा मुकाबला खेलेगी। टीम इंडिया आज न्यूजीलैंड से अपना मुकाबला खेलेगी। टीम इंडिया ने अपने आखिरी दोनों मैच आसानी से जीत लिए है। टीम ने अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को हरा दिया था। वही दूसरे मैच में टीम इंडिया ने इस आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 की प्रबल दावेदार मानी जा रही टीम ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हरा दिया था। न्यूजीलैंड ने अभी इस आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड 2019 के अपने दोनों मैचों में जीत हासिल की है। मौसम विभाग ने बताया है की आज बारिश होने की अधिक संभावना है।

बारिश के चलते आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के तीन मैच हो चुके है रद्द

टीम न्यूजीलैंड और इंडिया के बीच खेले जाने वाला मैच में आज बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। बारिश आज के मैच में खलल डाल सकती है। आज का मैच इंग्लैंड के ट्रेंड ब्रिज पर खेला जाएगा। वह पिच गेंदबाजों के लिए अधिक मददगार होने वाली है। इस वर्ल्ड कप पहले भी तीन मैच बारिश के चलते रद्द हो चुके है। देखना यह होगा की बारिश के चलते क्या Match Result निकल पाता है या नही।

दोनों ही टीमों ने अपने इस आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के दोनों मैच जीते तो है। परन्तु एक टीम ने मजबूत टीमों को शिकस्त दी है। वही दूसरी टीम ने कमजोर टीमों के खिलाफ जीत दर्ज की है। भारत ने साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसे टॉप क्लास टीमों के खिलाफ जीत दर्ज की है। वही न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान और श्रीलंका जैसे टीमों के खिलाफ जीत हासिल की है। परन्तु इस मैच में टीम न्यूजीलैंड के लिए एक बड़ी चुनौती है। क्योंकि टीम इंडिया इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है। तथा टीम के गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों ही विभाग बेहतर कर रहे है। दो लगातार जीत के बाद टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। इसका का लाभ वह इस मैच में ले सकती है।

अभ्यास मैच में टीम इंडिया को मिली थी हार

टीम इंडिया को इस आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के पहले ही अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उस समय न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने टीम इंडिया की एक भी नहीं चल पाई थी। न्यूजीलैंड उस मैच को ध्यान में रखते हुए इस मैच में उतरेगी।

कौन खेलेगा धवन की जगह

शिखर धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में अंगूठे में चोट आ गई थी। जिसके चलते उन्होंने 3 सप्ताह के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है। शिखर धवन ने अपने आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 117 रनों की शानदार पारी खेली थी जिसके चलते टीम इंडिया उस मैच को आसानी से जीत लिया था। परन्तु अब इनके चोटिल के होने का बाद टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई है। वैसे बीसीसीआई ने धवन की जगह ऋषभ पंत को इंग्लैंड बुला दिया है। Latest Sports News के अनुसार, रोहित शर्मा के साथ अगले मैच में राहुल ओपन करने उतर सकते है।

राहुल ओपन करते है तो विजय शंकर और कार्तिक में से किसको मिलेगी नंबर-4 की जगह

यदि इस मैच में केएल राहुल रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते है। तो फिर उनके स्थान यानी नंबर-4 के स्थान पर कौन खेलेगा। राहुल यदि ओपन करते है तो विजय शंकर या फिर दिनेश कार्तिक में से किसी एक खिलाड़ी को नंबर-4 की जगह मिल सकती है। वैसे सलेक्टर द्वारा नंबर — 4 के लिए विजय विजय शंकर का चयन किया गया था। परन्तु कार्तिक को विजय शंकर से अधिक अनुभव है। जिसके कारण हो सकता है की विराट नंबर-4 के लिए दिनेश कार्तिक का चयन कर सकते है।

गेंदबाजी में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं होगा

भारत ने अपने दोनों ही मैच जीते है जिसमे सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की थी। चाहे वो टीम इंडिया का फ़ास्ट बोलिंग डिपार्टमेंट हो या फिर स्पिन बोलिंग डिपार्टमेंट दोनों ही डिपार्टमेंट में टीम का शानदार प्रदर्शन रहा है। जसप्रीत बुमरा काफी समय से शानदार फॉर्म में चल रहे है। और इसकी झलक इस आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में भी देखने को मिली है। वही टीम की स्पिन डिपार्टमेंट की कमान चहल और कुलदीप यादव के हाथों में है। दोनों ही गेंदबाज अहम मौकों पर टीम को विकेट दिला पाने में हमेशा कामियाब रहते है।

दोनों टीम कुछ इस प्रकार है –

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), टॉम ब्लंडल, ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गप्टिल, टॉम लाथम, कॉलिन मुनरो, जिमी नीशाम, हेनरी निकोल्स, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर.

भारत : विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पंड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव.

ICC Cricket World Cup 2019 IND vs PAK – Father’s day will win the IND Vs PAK match, once again the father will

ICC Cricket World Cup 2019 IND vs PAK — 16 जून यानी फादर्स डे (जीतेगा तो बाप ही) के दिन एक बार इंडिया और पाकिस्तान आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का मैच खेलने जा रहे है। सभी क्रिकेट के दीवानों का इस मैच का इंतज़ार रहता है। टीम इंडिया इस आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का अपना तीसरा मुकाबला खेलेगी। टीम इंडिया का रिकॉर्ड आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा ही अच्छा रहा है। आज तक पाकिस्तान की क्रिकेट टीम एक भी बार आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को हरा नहीं पाई है। यह दोनों टीमें वर्ल्ड कप बहुत बार एक दूसरे के आमने — सामने आई है जिसमे हर बार पाकिस्तान को मात मिली है। क्या एक बार पकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ‘बाप-बाप होता है और बेटा-बेटा ही होता है’ कहावत को सच कर सकेगी।

ICC Cricket World Cup 2019 IND vs PAK

आईसीसी प्रतियोगिता में हर बार इंडिया रहा है पाकिस्तान पर भारीप्रतियोगितास्पर्धाभारतपाकिस्तानड्रा/टाई/कोई परिणाम नहींविश्व कप6600विश्व ट्वेन्टी-205401चैंपियन्स ट्रॉफ़ी4220

ऊपर दिए गए आंकड़ों से साफ पता चलता है की आईसीसी की किसी भी प्रतियोगिता में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को धूल चटाई है। चाहे वह आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के लीग मैच हो या फिर सेमीफाइनल मैच हो। हर मैच के दौरान पाकिस्तान का कद इंडिया से कम ही रहा है। (ICC Cricket World Cup 2019 IND vs PAK) आईसीसी के हर मैच में बाप (इंडिया) बेटे (पाकिस्तान) पर भारी ही पड़ा है। अब तक इन दोनों टीमों ने आईसीसी वर्ल्ड कप (50 ओवर मैच) कप के कुल 6 मैच खेले है। जिसमें पाकिस्तान इंडिया को एक भी मैच नहीं हरा सका है। साथ अगर हम विश्व ट्वेन्टी-20 मैचों की बात करें तो यह भी पाकिस्तान को हार झेलनी पड़ी है। चैंपियन ट्रॉफी में जरूर 2–2 की बराबरी है परन्तु आने वाले दिनों में यह आँकड़े भी बदले हुए नजर आने वाले है। ‘बेटा (पाकिस्तान) चाहे कद में बाप की बराबरी कर लें परन्तु उम्र में तो बाप (इंडिया) ही बड़ा होता है तो इससे यह ही साबित होता है की बेटा (पाकिस्तान) कभी बाप (इंडिया) की बराबरी नहीं कर सकता है।

  • आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 — इंडिया ने पाकिस्तान को दी थी 76 रनों से मात

आईसीसी वर्ल्ड कप के इस मैच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 301 रनों का लक्ष्य रखा था। टीम इंडिया की तरफ से वर्तमान समय के इंडिया कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया था। जिसमे उन्होंने 126 गेंदों पर 107 रनों के पारी खेली थी इसके अलावा, सुरेश रैना 74 और शिखर धवन ने 73 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम शुरू से ही लड़खड़ाती हुई जाकर आई। दो तीन खिलड़ियों को छोड़ दे तो बाकी कोई भी खिलाड़ी डबल डिजीट में भी नहीं आ सका था। जिसका परिणाम रहा की पूरी टीम 224 रनों पर ही सिमट गई। तथा इंडिया ने 76 रनों से मात दे दी।

  • आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 (सेमीफाइनल) — टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 29 रनों से रौंदा

वर्ष 2011 के आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सेमीफाइनल मुकाबला हुआ था। इस मैच में इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। टीम इंडिया की तरफ से सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने मैच की ओपनिंग की। इस की शुरुआत काफी आक्रमक रही है। सहवाग ने उमर गुल के एक ही ओवर में लगातार 5 चौके जड़ दिए थे। इसके बाद हमें सचिम तेंदुलकर की मास्टर क्लास पारी देखने को मिली उन्होंने इस अहम मुकाबले में 85 रनों की शानदार पारी खेली थी। जिसकी बदौलत इस हाई वोल्टेज मुकाबले में 260 रनों का लक्ष्य बनाने में कामियाब रहा था। जिसके जवाब में पूरी पाकिस्तान टीम 231 रनों पर ही सिमट गई थी। यह मुकाबला टीम इंडिया 29 रनों से जीत गई थी।

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 — इस बार भी टीम इंडिया पड़ेगी पाकिस्तान पर भारी

इस आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की है। टीम खेले गए अबतक के अपने दोनों ही मुकाबले जीतने में कामियाब रही है। जहाँ पहले मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया वही दूसरी ओर पूर्व विशेविजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को भी मात दे दी। इतना ही नहीं टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे है। चाहे आप टीम इंडिया के गेंदबाजों की बात करें या फिर टीम के बल्लेबाजों की बात करें। हर विभाग में टीम इंडिया बाकी सब टीमों पर भारी नजर आ रही है। (ICC Cricket World Cup 2019 IND vs PAK) यदि हम पाकिस्तान के खिलाडियों की तुलना इंडिया के खिलाडियों से करें तो उसमे भी पाकिस्तान इंडिया से बोनी नजर आ रही है। जिसे हम निम्न प्रकार से समझ सकते है जैसे की –

आप ऊपर तालिका से आसानी से समझ सकते है की टीम इंडिया का हर खिलाड़ी पाकिस्तान के हर एक खिलाड़ी पर भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है। चाहे आप बल्लेबाज की बात करें या फिर गेंदबाजी हर विभाग में टीम इंडिया आगे नजर आ रही है। इन आँकड़ो से यह साबित होता है की इस आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड 2019 (ICC Cricket World Cup 2019 IND vs PAK) के मैच में ‘जीतेगा तो बाप (इंडिया) ही’’

इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाडियों की सूची निम्न प्रकार है जैसे की –खिलाड़ीसमय अवधिमैचरनबेस्टऔसतस्ट्राइक रेट10050एसआर तेंदुलकर (इंडिया)1989–

Team India could not do the practice before the match against Australia, what impact could it have on the match?

टीम इंडिया इस आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का अपना दूसरा मैच रविवार यानी 10 जून को पूर्व विश्व कप विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में मजबूत साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से आसानी से मात दे दी थी। इस मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही शानदार रही थी। शनिवार को लंदन के द ओवल में टीम इंडिया को अपने अगले मैच के लिए अभ्यास करना था। पंरतु बारिश के कारण टीम इंडिया की प्रैक्टिस पर पानी फिर गया। लगातार हो रही बारिश के चलते टीम इंडिया को होटल पर ही रहना पड़ा। देखना होगा की टीम इंडिया इस मैच में अपनी जीत की लय को बरकरार रख पाती है या नहीं।

विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी मैच से पहले क्या कहा

दोनों ही टीम के खिलाड़ी इस मैच के लिए बहुत अधिक उत्साहित है परन्तु टीम ऑस्ट्रेलियाके विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी का इस मैच पर यह कहना है की वह टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के बहुत बड़े फैन है। क्योंकि उनका कहना है की मैच की स्थिति कुछ भी हो परन्तु वह अपने आपको बेहद ही शांत रखते है। एलेक्स कैरी ने अपने आखिरी मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 55 गेंदों पर बहुमूल्य 45 रनों की पारी खेली थी। जिसके बदौलत टीम ऑस्ट्रेलिया को जीत मिल पाई थी।

इसके अलावा, टीम ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी का धोनी पर कहना है की धोनी एक शानदार बल्लेबाज है तथा उनकी बल्लेबाजी में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है यदि उनका होता तो वह एरॉन फिंच के साथ कभी साँझा नहीं करते। साथ ही उन्होंने टीम ऑस्ट्रेलिया के कहा है की ऑस्ट्रेलिया एक ऐसी टीम है जो हर बड़े खिलाड़ी के खिलाफ में प्लान तैयार रखती है। पंड्या और बुमरा को उन्होंने टीम इंडिया के लिए इस आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में मुख्य खिलाड़ी है।

ऑस्ट्रेलिया दिख रही अधिक मजबूत

साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच हुए मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी लन बॉर्डर ने टीम इंडिया की कुछ कमज़ोरियों को नोटिस किया है। जिसका लाभ वह रविवार को होने वाले मैच में ले सकते है। क्योंकि साउथ अफ्रीका ने कुछ समय के लिए मैच पर अपनी पकड़ अच्छी कर ली थी। लेकिन उसके बावजूद भी टीम इंडिया उस कठिन परिस्थिति से बाहर निकलने में कामियाब रही। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 इस समय टीम ऑस्ट्रेलिया अधिक मजबूत नजर आ रही है। क्योंकि भारत में हुई वनडे मैचों की सीरीज में 3–2 से टीम इंडिया को हरा दिया था।

Why do not we get my hand to Dula in the dream, why is it so?

क्यों हम सपने में अपने हाथ पैर को हिला डुला नहीं पाते हैं, जाने ऐसा क्यों होता है

अपने कई बार ऐसे अहसास किया होगा की जब आप नींद में होते है तो आप अपने शरीर को हिला पाने में कामियाब नहीं रहते है। आप कोशिश तो भरपूर करते है परन्तु आप अपने शरीर के किसी भी अंग को हिला पाने में सफल नहीं रहते है। ऐसा अक्सर उस समय होता है जब आप कोई भयानक सा सपना देखते है। उस दौरान आपके साथ ऐसा होता है की आप बोलना तो बहुत कुछ चाहते है पर आप नहीं बोल पाते है। कई बार तो आप अपने बिस्तर से उठने के कोशिश भी करते है। स्लीप पैरालिसिस परन्तु आप उसमे भी कामियाब नहीं रहते है। आज हम आपको इस स्थिति के बारे में विस्तार से बताएँगे की आखिर ऐसा होता क्यों है? जब हम ऐसा कुछ सपना देखते हुए तो हम अपने आपको सही से संभाल भी नहीं पाते है। तथा अधिक समय तक झटपटाते रहते है। इतना ही इस स्थिति को देखते हुए कई बार हमें ऐसा भी लगता है। की हम कभी खड़े हो पाएंगे भी या नहीं।

ऐसा क्यों होता है?

हमारे साथ ऐसी घटना तब घटती है जब हम गहरी नींद में होते है तथा हमारा दिमाग काम नहीं कर पाता है। इस दौरान हमारा दिमाग किसी भी प्रकार का संकेत नहीं समझ पाता है। वैसे इस तरह की स्थिति को स्लीप पैरालिसिस भी कहते है। क्योंकि जब आप नींद होते है तो कुछ समय तक ऐसा होता है की आप अपने शरीर पर सम्पूर्ण रूप से नियंत्रण खो देते है। जिसके कारण आपको जो नींद में भयानक सपना दिखता है आप उसे हकीकत मानने लग जाते है।

क्यों प्रेत जैसी अवधारणाओं का अहसास होता है?

कई बार स्लीप पैरालिसिस के चलते ऐसा होता है की हमें लगता है की कई अनजान व्यक्ति हमारे कमरें में घूस रहा है। तथा यह व्यक्ति हमें नुक्सान पहुँचाने आया है। इस स्थिति को अधिकतर लोग प्रेत आत्मा का वास कहते है। क्योंकि ऐसा अधिकतर लोग मानते है की हमारी छाती पर प्रेत बैठा हुआ है जो लक्वा ग्रस्त कर सकता है तथा हमें अधिक से अधिक हानि पहुँचा सकता है।

इस स्लीप पैरालिसिस का शिकार हम उस दौरान अधिकतर होते है जब हम किसी सपने में सम्पूर्ण रूप से खोए हुए होते है। क्योंकि उस समय हमारा दिमाग पूरी तरह से काम करना बंद कर देता है। परन्तु कुछ समय बाद हमारी आँखें खुल जाती है।

यह स्थिति कितनी हानिकारक है?

वैज्ञानिक सर्वेक्षणों के अनुसार, आजतक किसी भी नागरिक स्लीप पैरालिसिस की वजह से किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। क्योंकि स्लीप पैरालिसिस किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं है। बल्कि यह एक प्रकार की अवस्था है। यह स्लीप पैटर्न में संतुलन के न होने से होती है। क्योंकि किसी भी व्यक्ति की सोने की अवस्था इसपर पूरी तरह से निर्भर करती है। क्योंकि कई बार होता है की हम गलत अवस्था में सो जाते है। जिसके कारण हम स्लीप पैरालिसिस जैसी समस्या का शिकार होते है। यदि आप इस समस्या से निजात पाना चाहते है तो आपको अपने पीठ के बल सोना चाहिए। क्योंकि इस सोने की अवस्था को बेहतर माना जाता है।

ICC Cricket World Cup 2019: India Vs South Africa | Match Summary

India 230 for 4 (Rohit 122, Dhoni 34, Rabada 2-39) beat South Africa 227 for 9 (Morris 42, du Plessis 38, Bumrah 2-35) by 6 wickets in the 8thmatch of ICC Cricket World Cup 2019 at the Rose Bowl, Southampton on Wednesday.

India opened their ICC Cricket World Cup 2019 campaign with a thumping win. While, on the other hand, South Africa suffered their 3rd loss in as many games of the same tournament.

After opting to bat 1st, the Proteas failed to get off to a good start and lost wickets in the regular intervals. Chahal and Kuldeep Yadav then put the brakes on the South Africans who crumbled against the leg-spin of the duo.

Leg-spinner Yuzvendra Chahal bowled the 2nd best performance by an Indian bowler on his ICC Cricket World Cup 2019 debut. He finished with figures of 4 for 51 in 10 overs. While India fast bowler Jasprit Bumrah removed both South African openers with a breathtaking 5 over spell of 2-13.

As India was moving slowly towards the target, Rabada struck again in the 32nd over to send back KL Rahul at 26 after his 85-run stand for the 3rd wicket with Rohit Sharma. But, MS Dhoni supported Rohit well to pull off a solid victory for India.

After disciplined bowling attack restricts South Africa to a below-par 227 for 9. Rohit Sharma 122 led the run chase of ICC Cricket World Cup 2019 with a superb hundred as India reached the target with 15 balls to spare.

India played with an authority that supports their status among the ICC Cricket World Cup 2019 favourites. While South Africa, who have now slumped to 3 defeats in 6 days, is already at the point of no return.

ICC Cricket World Cup 2019: India’s match against South Africa today, it could be India’s Playing XI

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 : इंडिया का आज साउथ अफ्रीका से मुक़ाबला, यह हो सकती है भारत की प्लेइंग XI

आज टीम इंडिया आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का अपना पहला मैच खेलेगी। टीम इंडिया आज साउथ अफ्रीका के साथ मैच खेलकर इस वर्ल्ड कप की शुरुआत करेगी। इस समय साउथ अफ्रीका की टीम बहुत दवाब है क्योंकि इस वर्ल्ड कप 2019 के अपने शुरुआती दोनों मैचों को हार चुकी है। वही टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी काफी अच्छी फॉर्म में चल रहे है। आज दोनों ही टीमों द्वारा पिच को ध्यान में रखते हुए प्लेइंग इलेवन का चयन किया जाएगा।

बल्लेबाजी के लिए अनुकूल होगी आज की पिच

पिच रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पिच पर घास नहीं होगी। तथा यह पूरी तरह से बल्लेबाजों के पक्ष में रहेगी। इसके अलावा, मौसम विभाग ने बारिश होने की भी आशंका जताई है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया को अपने गेंदबाजों का चयन करना होगा। वैसे अभ्यास मैचों में टीम के आलराउंडर रविंद्र जडेजा का शानदार प्रदर्शन रहा था। कुलदीप यादव और चहल का भी प्लेइंग इलेवन में चयन हो सकता है। क्योंकि दोनों ही गेंदबाज अच्छी फॉर्म है। तथा इनका विदेशी जमीन पर रिकॉर्ड भी बहुत अच्छा है।

साउथ अफ्रीका टीम के लिए इस वर्ल्ड कप की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। इसके बाद ही उनके सबसे अनुभवी खिलाड़ी कंधे की चोट के चलते इस आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 से बाहर कर दिए गए है। परन्तु टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी मौजूद है जो अपने दम पर मैच का रुख पलट सकते है। जिसमे कगिसो रबाड़ा का नाम सबसे आगे है। रबाड़ा का प्रदर्शन टीम इंडिया के खिलाफ काफी अच्छा रहा है। इंडिया के दोनों ही ओपनर वनडे क्रिकेट में अपनी फॉर्म की तलाश कर रहे है।

इमरान ताहिर कर सकते है भारतीय खिलाड़ियों को परेशान

इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा कुछ समय से लेग स्पिनर के खिलाफ परेशान होते हुए नजर आए है। साउथ अफ्रीका के पास इमरान ताहिर जैसा बेहतरीन स्पिनर है। जो रोहित शर्मा को कई बार आउट कर चुका है। इमरान ताहिर का इस के आईपीएल में भी काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है। वह आईपीएल 2019 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे।

टीम इंडिया के लिए एक अच्छी बात यह है की टीम के सबसे अहम खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी काफी अच्छी फॉर्म में चल रहे है। पहले उन्होंने आईपीएल में अपने बल्ले का दम दिखाया। तथा इस आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के दूसरे अभ्यास मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी।

टीमइंडियाकेयह 11 खिलाड़ीखेलसकतेहैआजकामैच

  • विराट कोहली (कप्तान)
  • शिखर धवन
  • रोहित शर्मा
  • केएल राहुल
  • महेंद्र सिंह धोनी
  • हार्दिक पंड्या
  • केदार जाधव
  • रविंद्र जडेजा
  • युजवेंद्र चहल
  • जसप्रीत बुमराह
  • भुवनेश्वर कुमार

Xiaomi Is Offering These Smartphones With Heavy Discount Exchange Offers On The Purchase

Xiaomi दे रहा है इन स्मार्टफोनों की ख़रीद पर भारी डिस्काउंट एक्सचेंज ऑफर के साथ

Xiaomi इस समय की सबसे पॉपुलर कंपनी बन गई है। Xiaomi phone ने हाल ही आकर्षिक ऑफर चला रखा है। जिसका आज चौथा दिन है। यदि आप भी Xiaomi के इन ऑफर्स का लाभ उठाना चाहते है तो आप Mi और Amazon की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ले सकते है। Xiaomi एक ऐसी मोबाइल कंपनी है जो भारत में सबसे सस्ते स्मार्टफोन उपलब्ध कराती है। स्मार्टफोन के अलावा भी कंपनी आपको HD TV पर भी आकर्षक ऑफर दे रही है। इसके साथ ही आपको Xiaomi की कंपनी के द्वारा एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

Mi A2

यदि आप कोई ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते है जिसके फीचर्स बहुत अच्छे हो। तो आपको Xiaomi के Mi A2 के स्मार्टफोन को खरीदना चाहिए। क्योंकि आपको इस स्मार्टफोन में 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज स्पेस दी जा रही है। इस स्मार्टफोन को आप 11,999/- रूपये में खरीद सकते है। यदि आप 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट में इस स्मार्टफोन को लेना चाहते है तो आप इसे 17,499/- रूपये की कीमत पर खरीद सकते है।

Redmi Note 5 Pro

यह Xiaomi कंपनी का सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन है। तथा इस स्मार्टफोन की कीमत 10,999/- रूपये है जिसमे आपको 4GB रैम के साथ  64GB स्टोरेज दी जा रही है। यदि आप 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के वैरियंट के साथ इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते है तो आप इसे 11,999 रुपये की धनराशि पर खरीद सकते है।

Redmi 6A

कैमरा के मामले में Xiaomi का यह स्मार्टफोन काफी अच्छा है। क्योंकि इसमें आपको कंपनी द्वारा 12 मेगापिक्सेल का कैमरा उपलब्ध कराया जा रहा है। तथा इस फ़ोन की कीमत मात्र 7,499/- रूपये है जैसे आप आसानी से खरीद सकते है।

Mi LED TV

Xiaomi कंपनी जितना अपने स्मार्टफोन को लेकर  पॉपुलर है उतना ही यह अपने अन्य प्रोडक्ट्स को लेकर भी है। कंपनी द्वारा Mi LED TV 4A PRO पर 3 हजार रूपये का आकर्षक डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह टीवी आपको 123.2 cm के आकार में उपलब्ध कराया जा रहा है। डिस्काउंट के बाद आप इस टीवी को 29,999/- रूपये में खरीद सकते है। जबकि इस टीवी की कीमत 32,999/- रूपये थी।

Design a site like this with WordPress.com
Get started